केले के पत्ते के फायदे
कई दक्षिण भारतीय राज्यों में, केले के पत्ते पर भोजन परोसना पारंपरिक होता है। मेहमानों को पत्तों के ऊपरी भाग में और परिवार के सदस्यों को निचले हिस्सों में खाना दिया जाता है। केले के पत्ते पर खाना खाने के लिए सब लोग एक साथ जमीन पर बैठकर और हाथों से खाना खाते है। चावल, मीट, सब्जियां, दाल, करी और अचार, सब एक ही पत्ते पर परोसे जाते है, क्योंकि यह सभी आहार को परोसने के लिए काफी बड़ा होता है। केले के पत्ते पर भोजन करना हजारों सालों से एक रिवाज है लेकिन इसके लाभ आज भी प्रासंगिक है। केले के पत्त्ते पर खाना खाना स्वास्थ्यप्रद माना जाता है। केले के पत्ते पर गर्म खाना परोसने से यह पत्ते में मौजूद पोषक तत्व भी खाने में मिल जाते हैं जो कि स्वास्थ्य के लिए अच्छाहै।
Comments
Post a Comment