बिल्वपत्र

अपर्णा,,,

पर्ण कहते हैं पत्ते को,, पर्णकुटी पत्तों की कुटिया,, अपर्णा कहते हैं-पार्वती को,,यह उनका नाम नहीं विशेषण है,,

कल बिल्वपत्र पर हमने कहा कि यह त्रिनेत्र का प्रतीक चिन्ह है, उसे जागृत भी करता है,,आज्ञाचक्र के लिए अनेकों मुद्राएं विधाएं प्रचलन में हैं लेकिन औषधियों में बिल्वपत्र से बढ़कर कुछ नहीं प्रज्ञा जागृत करने के लिए,,

कुछ प्रश्न आए हैं जिनमें दो-तीन तरह की बातें अदल बदल कर पूछी गई हैं--क्या स्त्रियां भी खा सकती हैं?? अविवाहित या नवविवाहित को क्यों मना किया??क्या इसका कोई शास्त्रीय प्रमाण है??

अविवाहित या नवविवाहित इसलिए मना किया गया क्योंकि बिल्वपत्र भूख को बिल्कुल कम कर देता है,, कुछ  मामलों में तो बिल्कुल खत्म ही कर देता है,, इसलिए जिन ऋषियों के बारे में वर्णन मिलता है कि हजारों साल उन्होंने तपस्या की सिर्फ पत्ते खाकर जीवित रहे,, तो बात बस इतनी है कि हर किसी पेड़ के पत्ते नहीं सिर्फ बिल्वपत्र के पत्ते उन्होंने खाए,,

इसमें समस्या यह है कि अविवाहित जो आगे जाकर विवाह करेंगे, या नवविवाहित,, दोनों को ही रज और वीर्य की अत्यधिक जरूरत है वंशवृद्धि कर पितृऋण चुकाने के लिए,, और ताकत तो चाहिए ही निस्संदेह,, बिना भूख के भोजन कर नहीं पाओगे तो ताकत कहाँ से आएगी?? फिर निचोड़ यह निकलेगा की साधक तुम हो नहीं और जो हो वो करने की ताकत है नहीं, फूक निकल गई है बिल्कुल,,

तो कुढ़ कुढ़कर जिओगे, इसलिए मना किया,,साधक के लिए मना नहीं है, अंतर्जगत में कदम रखने वाले जो भरे पूरे परिवार से हैं उनको मना नहीं है, वे तीन से लेकर पांच या सात या दस बारह की संख्या तक खूब खाएं कोई दिक्कत नहीं,,

दूसरी बात पूछी गई क्या कोई शास्त्रीय प्रमाण है?? और तीसरी यह कि स्त्रियां भी खा सकती हैं तो दोनों बातों का जवाब रामचरितमानस दे रही है जो शास्त्र भी है और स्त्री के बारे में ही चर्चा है,,

बालकांड में माता पार्वती की तपस्या का वर्णन है,, वहां एक चौपाई है--कछु दिन भोजन बारि बताशा, किए कठिन कछु दिन उपवासा l

बेल पाती मही परई सुखाई, तीन सहस संवत सोई खाई l

कुछ दिन माता के तपस्या की पूर्व तैयारी के लिए पहले जल और बताशे के सहारे रही,, फिर कुछ दिन उपवास किया,, उसके बाद जो बिल्वपत्र सूखकर पेड़ से धरती पर गिर जाते थे,, उन्हें खाते हुए तीन हजार साल लगातार तप किया,, यहां जगतजननी पार्वती ने तीन हजार साल सिर्फ बेलपत्र का सेवन किया ऐसा वर्णन है, मानना न मानना आपके बुद्धि विवेक अनुसार,,

फिर अगली चौपाई में पंक्ति है--पुनि परिहरे सुखानेउ परना, उमहि नाम तब भयउ अपर्णा,,

जब तप और आगे बढ़ा तो माता उमा ने बिल्वपत्र भी छोड़ दिए,, जिससे जगत में उनका नाम अपर्णा प्रसिद्ध हुआ,,

अब स्पष्ट है,,,यह कार्य तो कर देगा लेकिन भूख कम कर देता है,, कल टिप्पणी में शिबानी चैटर्जी ने कहा-मैंने खाए थे लेकिन भूख लगना कम हो गई थी,, मैंने बताया कि हमें भी बिल्कुल बंद जैसी हो गई थी कुछ महीने के लिए,, यह व्यक्तिगत अनुभव भी है ही,,,

Comments