अमरूद के पत्ते
अमरूद की पत्तियों से स्वास्थ्य लाभ
अमरूद की पत्तियों का इस्तेमाल पुराने समय से लेकर आज आयुर्वेदा कई तरह की औषधियों को बनाने में किया जाता है। यूँ कहें तो अमरूद के फल से ज्यादा इसकी पत्तियों से फायदा होता है। इसकी पत्तियों का रस सेहत के लिए रामबाण दवा है। आइये जानते हैं इस चमत्कारी फल के गुण और फायदे।
1. पाचन तंत्र को मजबूत करे
पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए अमरुद की पत्तियां बहुत ही फायदेमंद होते हैं। ये पाचन एंजाइम के उत्पादन को बढाकर भोजन को पचने में मदद करते हैं। इसमें पाए जाने वाला शक्तिशाली एंटी-बैक्टीरियल एजेंट प्रभावी ढंग से पेट के अस्तर से हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करने और बैक्टीरिया से विषाक्त एन्जाइम्स के प्रसार को रोकने में मदद करते हैं। अमरुद की पत्तियां उलटी, फ़ूड प्वाइजनिंग से राहत प्रदान करते हैं।
2. पेचिश & डायरिया की समस्या दूर करे
अमरुद की पत्तियां पेचिश और डायरिया जैसी समस्याओं को दूर करने का अच्छा घरलू उपचार है। इस समस्या से निजात पाने के लिए 40 ग्राम अमरुद की पत्तियों में एक मुठी चावल के आटे को 2 गिलास पानी में मिलकर उबाल लें। डायरिया के इलाज के लिए इस मिश्रण को दिन में दो बार पीयें। पेचिश के इलाज के लिए, अमरूद की पत्तियों और जड़ों को लेकर 90 डिग्री सेल्सियस पर 20 मिनट के लिए उबालें। इस पानी को छानकर दिन में दो बार पेचिश से राहत पाने तक लें।
3. वजन को नियंत्रित करे
जो लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं उनके लिए अमरुद की पत्तियां बहुत ही असरदार होते हैं। ये जटिल स्टार्च को शुगर में बदलने की प्रक्रिया को रोकते हैं। अमरुद के पत्ते कार्बोहाइड्रेट की गति को रोकते हैं जो उपलब्ध यौगिक के रूप में लीवर में टूटता है और वजन घटाने का समर्थन करता है।
4. दोमुंहे बालों के लिए
बहुत सी महिलओं के बाल दोमुखे हो जाते हैं जिससे बाल आगे नहीं बढ़ते हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए अमरूद की पत्तियों का इस्तेमाल करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अमरूद की पत्तियों के पानी से बाल धोना फायदेमंद रहेगा। आप चाहें तो अमरूद की पत्तियों का पेस्ट बनाकर दोमुंहे बालों पर लगा भी सकती हैं। ज्यादा फायदे के लिए इस पेस्ट में एक चम्मच शहद मिला लें।
5. बालों की रुसी दूर करे
दोमुखे बालों के अलावा यह बालों की रुसी को दूर करने में भी बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए आपको अमरुद की पत्तियों को सुखाकर powder बनाना है, फिर इस powder में थोड़ी सी पानी मिलकर स्कैल्प पर लगाने से रूसी की समस्या दूर होती है। इस paste को 15 मिनट तक स्कैल्प पर लगा रहने दें, फ़िर गुनगुने पानी से साफ कर लें।
6. एलर्जी दूर करे
शरीर में पाचन तंत्र का सही तरह से काम नहीं करना या शरीर में वायरस के कारण खुजली या पित्त होने लगते हैं। ऐसे में अमरुद की पत्तियों रस को आप पी सकते हैं या उसके रस को एलेर्जी वाली जगह पर लगा सकते हैं। इससे वायरस का प्रभाव ख़त्म हो जायेगा साथ ही खुजलाहट भी दूर हो जाएगी।
7. मुहांसे की समस्या दूर करे
खूबसूरत चेहरे पर अगर मुहांसे हो जाएँ तो खूबसूरती फीकी हो जाती है। अगर आपके चेहरे पर कील-मुहांसे हो गए हैं तो आपको अमरुद की तजि पत्तों को पीसकर इसके रस को अपने दाग-धब्बों पर लगाएं। नियमित रूप से ऐसा करने पर कुछ ही समय में मुहांसों की समस्या दूर होने लगेगी।
8. मधुमेह से पीड़ित रोगियों के लिए लाभकारी
शोध से पता चला है की अमरुद की पत्ती से बानी चाय में एल्फा-ग्लोकोसाइडिस एंजाइम की गतिविधि को कम कर मधुमेह रोगियों में प्रभावी रूप से रक्त शर्करा को कम करता है। इसके अलावा यह सुक्रोज और माल्टोज को सूखने से शरीर को रोकती है जिससे शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है।
1.वजन घटाएं
अमरूद की पत्तियां जटिल स्टार्च को शुगर में बदलने से रोकती हैं। जिससे शरीर के वज़न को कम में सहायता मिलती है। यही कारण है कि वजन घटाने के लिए अमरूद की पत्तियों का चूर्ण उपयोग में लाया जाता है।
2. गठिया दर्द
अमरूद के पत्तों को कूटकर, लुगदी बनाएं। इसे गर्म करके गठिया प्रभावित स्थानों पर लगाने से सूजन दूर हो जाएगी।
अमरूद के पत्तों को पीसकर उसका रस निकाल लें। इसके बाद रस में स्वादानुसार चीनी मिलाकर रोजाना सेवन करें। स्वप्नदोष की बीमारी में लाभ होगा
4.ल्यूकोरिया में लाभ
अमरूद की ताजी पत्तियों का रस 10 से 20 मिलीलीटर तक रोजाना सुबह-शाम पीने से ल्यूकोरिया नामक बीमारी में अप्रत्याशित लाभ होता है।
5.कोलेस्ट्रॉल कम करें
अमरूद की पत्तियों का जूस लिवर साफ करने में मदद करता है। यह बीमारी पैदा करने वाले कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है।
6.डायरिया मिटाए
यह पेट की कई बीमारियों को ठीक करने में असरदार है। एक कप खौलते हुए पानी में अमरूद की पत्तियों को डाल कर उबालिए और फिर इस पानी को ठंडा करके छान कर पी लीजिए। डायरिया में लाभ होगा।
7.पाचन तंत्र ठीक करे
अमरूद की पत्तियां या फिर उससे तैयार जूस पी कर आप पाचन तंत्र को ठीक कर सकते हैं। इससे फूड प्वाइजनिंग में भी काफी राहत मिलती है।
8.दांतों की समस्या के लिए
दांत दर्द, गले में दर्द, मसूड़ों की बीमारी आदि अमरूद की पत्तियों के रस से दूर हो जाती है। अमरूद की पत्तियों को पीस कर पेस्ट बना कर उसे मसूड़ों या दांत पर लगा सकते हैं।
9.डेंगू बुखार
डेंगू बुखार में अमरूद की पत्तियों का रस पिएं। यह डेंगू के संक्रमण को दूर करता है।
10.एलर्जी दूर करे
अमरूद की पत्तियों का रस किसी भी प्रकार की एलर्जी को दूर कर सकता है। यह एलर्जी पैदा करने वाली वायरस को ख़तम करता है |
11. मुंह के छाले
अमरूद के पत्तों पर कत्था लगाकर चबाएं। केवल अमरूद के पत्ते चबाने से भी छाले ठीक हो जाते हैं।
12. मुंहासे मिटाए
इन पत्तियों में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। इसलिए ताजी पत्तियों को पीस कर पिंपल्स पर लगाएं कुछ ही दिनों में पिंपल्स खत्म हो जाएंगे।
13.बालों की ग्रोथ बढाए
अमरूद की पत्तियों में बहुत सारा पोषण और एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो कि बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है।
14. डायबिटीज रोगियों के लिए
एक शोध के अनुसार अमरूद की पत्तियां एल्फा-ग्लूकोसाइडिस एंज़ाइम की क्रिया द्वारा रक्त शर्करा को कम करती है। दूसरी तरफ सुक्रोज़ और लैक्टोज़ को सोखने से शरीर को रोकती है जिससे शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है। इसलिए डायबिटीज के रोगियों के लिए अमरूद के पत्तों का चूर्ण लाभदायक होता है।
15.खुजलाहट
अमरूद की पत्तियों में एलर्जी अवरोधक गुण पाया जाता है। एलर्जी खुजलाहट का मुख्य कारण है। अत: एलर्जी को कम करने से खुजलाहट अपने आप कम हो जाएगी।
16. सिर में दर्द
आधे सिर में दर्द होने पर सूर्योदय के पूर्व ही कच्चे हरे ताजे अमरूद के पत्ते लेकर पत्थर पर घिसकर लेप बनाएं और माथे पर लगाएं। कुछ
अमरूद की पत्तियां!
क्या आप जानते हैं अमरूद ही नहीं बल्कि अमरूद की पत्तियां भी बहुत गुणकारी होती हैं. जी हां, आज आचार्य बालकृष्णा जी बता रहे हैं हमें अमरूद की इन्हीं पत्तियों के फायदों के बारे में.
मसूड़ों और दांतों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होती हैं अमरूद की पत्तियां.
बाजार के माउथ वॉश से बहुत ही बेहतर है अमरूद की पत्तियों का माउथवॉश. इस माउथ वॉश से मुंह की दुर्गन्ध भी दूर होगी.
मुंह में छाले हैं तो भी अमरूद की पत्तियां फायदेमंद है. अमरूद की कोमल पत्तियों को तोड़कर उन्हें साफ करके अगर आप धीरे-धीरे चबाएंगे तो मुंह के छालों में आराम मिलेगा. इन पत्तियों को चबाकर आप निगल भी सकते हैं या थूक भी सकते हैं.
जिन लोगों को इन्डाजेशन की समस्या है उन्हें अमरूद का काढ़ा बनाकर पीना चाहिए.
डायरिया है तो अमरूद के पत्ते, अमरूद के पेड़ की छाल में आधा ग्राम सौंढ़ मिलाकर काढा बनाकर पीएं. इससे लीवर संबंधी बीमारियों से भी निजात मिलेगी.
Comments
Post a Comment