Posts

आपको पता है छिलकों के फायदे क्या है

  प्राय: गृहणियां साग-सब्जियों और फलों का उपयोग करते समय उनके छिलकों को बेकार समझकर फेंक देती है। ऐसा लगभग सभी करते हैं, लेकिन वास्तव में वे छिलकें बेकार नहीं उपयोगी भी होते हैं। उन छिलकों में कई चमत्कारिक गुण छिपे होते हैं, जिससे सौंदर्य ही नहीं निखरता, बल्कि कई रोगों को दूर किया जा सकता है।आजके हमारे इस लेख का मकस्द आपको छिलकों के बारे में लाभकारी जानकारी देना ही है। यकीन मानिए यह पोस्ट पूरी पढ़ने के बाद शायद आपको लगेगा कि आप छिलकों को फेंक कर बहुत बड़ी गलती कर रहे थे।तो आइये जाने छिलकों से आप किस किस रोग को ठीक कर सकता है।health benefits of Fruit peels in diseases in hindi खरबूजे को छिलका समेत खाने से कब्ज दूर होती है। खीरे के छिलके से भी कीट और झींगुर भागते हैं। पपीते के छिलके सौंदर्यवर्धक माने जाते हैं। त्वचा पर लगाने से खुश्की दूर होती है। एड़ियों पर लगाने से वे मुलायम होती हैं। चोट लगने पर केले के छिलके को रगड़ने से रक्तस्राव रुक जाता है। कच्चे केले के छिलकों से चटपटी सब्जी बनती है। मटर के मुलायम छिलकों की भी स्वादिष्ट सब्जी बनती है। टमाटर और चुकंदर के छिलकों को चेहरे पर लग...

अद्भुत लाभ है पत्तल में भोजन करने के..!!

 आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि हमारे देश मे 2000 से अधिक वनस्पतियों की पत्तियों से तैयार किये जाने वाले पत्तलों और उनसे होने वाले लाभों के विषय मे पारम्परिक चिकित्सकीय ज्ञान उपलब्ध है पर मुश्किल से पाँच प्रकार की वनस्पतियों का प्रयोग हम अपनी दिनचर्या मे करते है। आम तौर पर केले की पत्तियो मे खाना परोसा जाता है। प्राचीन ग्रंथों मे केले की पत्तियो पर परोसे गये भोजन को स्वास्थ्य के लिये लाभदायक बताया गया है। आजकल महंगे होटलों और रिसोर्ट मे भी केले की पत्तियो का यह प्रयोग होने लगा है। * पलाश के पत्तल में भोजन करने से स्वर्ण के बर्तन में भोजन करने का पुण्य व आरोग्य मिलता है ।पलाश के पत्तों से बनी पत्तल में भोजन करने से खून साफ होता है और बवासीर के रोग में भी फायदा मिलता है… * केले के पत्तल में भोजन करने से चांदी के बर्तन में भोजन करने का पुण्य व आरोग्य मिलता है । * रक्त की अशुद्धता के कारण होने वाली बीमारियों के लिये पलाश से तैयार पत्तल को उपयोगी माना जाता है। पाचन तंत्र सम्बन्धी रोगों के लिये भी इसका उपयोग होता है। आम तौर पर लाल फूलो वाले पलाश को हम जानते हैं पर सफेद फूलों वाला पलाश भी ...

अमरूद के पत्ते

  अमरूद की पत्तियों से स्वास्थ्य लाभ अमरूद की पत्तियों का इस्तेमाल पुराने समय से लेकर आज आयुर्वेदा कई तरह की औषधियों को बनाने में किया जाता है। यूँ कहें तो अमरूद के फल से ज्यादा इसकी पत्तियों से फायदा होता है। इसकी पत्तियों का रस सेहत के लिए रामबाण दवा है। आइये जानते हैं इस चमत्कारी फल के गुण और फायदे। 1. पाचन तंत्र को मजबूत करे पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए अमरुद की पत्तियां बहुत ही फायदेमंद होते हैं। ये पाचन एंजाइम के उत्पादन को बढाकर भोजन को पचने में मदद करते हैं। इसमें पाए जाने वाला शक्तिशाली एंटी-बैक्टीरियल एजेंट प्रभावी ढंग से पेट के अस्तर से हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करने और बैक्टीरिया से विषाक्त एन्जाइम्स के प्रसार को रोकने में मदद करते हैं। अमरुद की पत्तियां उलटी, फ़ूड प् ‍ वाइजनिंग से राहत प्रदान करते हैं। 2. पेचिश & डायरिया की समस्या दूर करे अमरुद की पत्तियां पेचिश और डायरिया जैसी समस्याओं को दूर करने का अच्छा घरलू उपचार है। इस समस्या से निजात पाने के लिए 40 ग्राम अमरुद की पत्तियों में एक मुठी चावल के आटे को 2 गिलास पानी में मिलकर उबाल लें। डायरिया के इलाज के लिए ...

पीपल के पत्ते का चमत्कार

 99% हार्ट अटैक (ब्लॉकेज) को भी रिमूव कर देता है पीपल का पत्ता...पीपल के 15 पत्ते लें जो कोमल गुलाबी कोंपलें न हों, बल्कि पत्ते हरे, कोमल व भली प्रकार विकसित हों। प्रत्येक का ऊपर व नीचे का कुछ भाग कैंची से काटकर अलग कर दें। पत्ते का बीच का भाग पानी से साफ कर लें। इन्हें एक गिलास पानी में धीमी आँच पर पकने दें। जब पानी उबलकर एक तिहाई रह जाए तब ठंडा होने पर साफ कपड़े से छान लें और उसे ठंडे स्थान पर रख दें, दवा तैयार। इस काढ़े की तीन खुराकें बनाकर प्रत्येक तीन घंटे बाद प्रातः लें। हार्ट अटैक के बाद कुछ समय हो जाने के पश्चात लगातार पंद्रह दिन तक इसे लेने से हृदय पुनः स्वस्थ हो जाता है और फिर दिल का दौरा पड़ने की संभावना नहीं रहती। दिल के रोगी इस नुस्खे का एक बार प्रयोग अवश्य करें। 1. पीपल के पत्ते में दिल को बल और शांति देने की अद्भुत क्षमता है। 2. इस पीपल के काढ़े की तीन खुराकें सवेरे 8 बजे, 11 बजे व 2 बजे ली जा सकती हैं। 3. खुराक लेने से पहले पेट एक दम खाली नहीं होना चाहिए, बल्कि सुपाच्य व हल्का नाश्ता करने के बाद ही लें। 4. प्रयोगकाल में तली चीजें, चावल आदि न लें। मां स, मछली, अंडे, ...

शीशम के पत्ते

  शीशम के पेड़ का उपयोग लोकप्रिय रूप से फर्नीचर और भवन बनाने के लिए किया जाता है। भारत में, यह मुख्य रूप से हरियाणा, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे उत्तरी क्षेत्रों में पाया जाता है। इसके उपयोग की एक विस्तृत श्रृंखला है जिसमें स्वास्थ्य लाभ शामिल हैं। भारत स्व-विकसित शीशम के पौधे की मातृभूमि है। दिखने में भले ही यह देखने में साधारण है, लेकिन इसके बहुत सारे उपयोग और उपचारात्मक गुण हैं। शीशम की लकड़ी की पहचान कैसे होती है? शीशम की लकड़ी सुनहरे भूरे रंग से लेकर शाहबलूत रंग या गहरे भूरे रंग के विभिन्न रंगों में आती है। इसकी समृद्ध और चमकदार उपस्थिति के कारण इसका व्यापक रूप से फर्नीचर बनाने के लिए उपयोग किया जाता है। लकड़ी की एक रैखिक सतह होती है और यह मजबूत और सख्त भी होती है। इसमें प्राकृतिक चमक और मध्यम से खुरदरी बनावट है।आइए अब जानते हैं शीशम के पत्ते, बीज, और तेल से जुड़े कई बेहतरीन फायदों के बारे में। शीशम के पत्ते के फायदे 1. एनीमिया का इलाज करता है 2. मूत्र रोग को ठीक करता है 3. दस्त का इलाज शीशम के बीज के फायदे 1. अल्जाइमर रोग को ठीक करता है 2. पेट के अल्सर के लिए ...

बिल्वपत्र

अपर्णा,,, पर्ण कहते हैं पत्ते को,, पर्णकुटी पत्तों की कुटिया,, अपर्णा कहते हैं-पार्वती को,,यह उनका नाम नहीं विशेषण है,, कल बिल्वपत्र पर हमने कहा कि यह त्रिनेत्र का प्रतीक चिन्ह है, उसे जागृत भी करता है,,आज्ञाचक्र के लिए अनेकों मुद्राएं विधाएं प्रचलन में हैं लेकिन औषधियों में बिल्वपत्र से बढ़कर कुछ नहीं प्रज्ञा जागृत करने के लिए,, कुछ प्रश्न आए हैं जिनमें दो-तीन तरह की बातें अदल बदल कर पूछी गई हैं--क्या स्त्रियां भी खा सकती हैं?? अविवाहित या नवविवाहित को क्यों मना किया??क्या इसका कोई शास्त्रीय प्रमाण है?? अविवाहित या नवविवाहित इसलिए मना किया गया क्योंकि बिल्वपत्र भूख को बिल्कुल कम कर देता है,, कुछ  मामलों में तो बिल्कुल खत्म ही कर देता है,, इसलिए जिन ऋषियों के बारे में वर्णन मिलता है कि हजारों साल उन्होंने तपस्या की सिर्फ पत्ते खाकर जीवित रहे,, तो बात बस इतनी है कि हर किसी पेड़ के पत्ते नहीं सिर्फ बिल्वपत्र के पत्ते उन्होंने खाए,, इसमें समस्या यह है कि अविवाहित जो आगे जाकर विवाह करेंगे, या नवविवाहित,, दोनों को ही रज और वीर्य की अत्यधिक जरूरत है वंशवृद्धि कर पितृऋण चुकाने के लिए,, और त...

केले के पत्ते के फायदे

 कई दक्षिण भारतीय राज्यों में, केले के पत्ते पर भोजन परोसना पारंपरिक होता है। मेहमानों को पत्‍तों के ऊपरी भाग में और परिवार के सदस्यों को निचले हिस्सों में खाना दिया जाता है। केले के पत्‍ते पर खाना खाने के लिए सब लोग एक साथ जमीन पर बैठकर और हाथों से खाना खाते है।  चावल, मीट, सब्जियां, दाल, करी और अचार, सब एक ही पत्ते पर परोसे जाते है, क्‍योंकि यह सभी आहार को परोसने के लिए काफी बड़ा होता है। केले के पत्ते पर भोजन करना हजारों सालों से एक रिवाज है लेकिन इसके लाभ आज भी प्रासंगिक है। केले के पत्त्ते पर खाना खाना स्वास्थ्यप्रद माना जाता है। केले के पत्ते पर गर्म खाना परोसने से यह पत्ते में मौजूद पोषक तत्व भी खाने में मिल जाते हैं जो कि स्वास्थ्य के लिए अच्छाहै।